बोआरीजोर के राजाभिट्ठा में पुलिस ने केरो बाजार और राजाभिट्ठा गांव में फ्लैग मार्च निकाला और ग्रामीणों से ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की. थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को बताया कि मुस्लिम भाई ईद और हिंदू भाई रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें. उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा ग्रामीणों के सहयोग के लिए तत्पर है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाली गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाये और कानून को अपने हाथ में न लिया जाये. पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी.
राजाभिट्ठा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे की अपील
ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश
