नरोत्तमपुर में दो दिवसीय वार्षिक कबीर मत सत्संग का आयोजन

10 और 11 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए भव्य भजन-कीर्तन एवं प्रवचन का कार्यक्रम

महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी पंचायत के नरोत्तमपुर गांव में 10 और 11 अप्रैल को दो दिवसीय वार्षिक कबीर मत सत्संग का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. आयोजक महेंद्र दास ने बताया कि नरोत्तमपुर में भव्य रूप से इस सत्संग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर संतवाणी का श्रवण करेंगे. उन्होंने कहा कि सत्संग के दौरान पूजनीय संत श्री अभय साहब जी के मुखारविंद से अमृत वर्षा की जाएगी, जिससे उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन और सत्संग का विशेष आयोजन किया गया है. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. आयोजन में मुख्य रूप से राजेश टेंट हाउस की भूमिका अहम बतायी जा रही है, जो पंडाल, साज-सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहा है. आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस सत्संग में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ उठाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >