गोड्डा : महगामा में 6 माह के पुत्र को जमीन पर पटककर मार डाला

गोड्डा में 6 माह के बच्चे की पटककर हत्या करने का हृदयविदारक मामला सामने आया है. घटना झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोड्डा, नीरभ किशोर : संताल परगना के गोड्डा जिले में एक पिता ने अपने ही 6 माह के पुत्र को पटककर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद पंकज ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने घेरकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

गोड्डा जिले के नरोत्तमपुर गांव में हुई हृदयविदारक घटना

यह हृदयिवदारक घटना गोड्डा जिले के महगामा अनुमंडल की है. अनुमंडल के हनवारा थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल आया था. चूंकि वह आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था, पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया. इससे गुस्साये शख्स ने पत्नी के पास सो रहे अपने 6 माह के बेटे को उठाकर पटकर दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

बच्चे की मां नूतन देवी ने हनवारा थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी

बच्चे की मां नूतन देवी ने हनवारा थाना को सूचना देकर पंकज मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. नूतन देवी ने बताया कि पंकज मंडल अपनी ससुराल आया था. नूतन को अपने साथ ले जाने की बात कर रहा था. नूतन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि पंकज हर दिन शराब पीकर आता और नशे में उसके साथ मारपीट करता था.

मारपीट से परेशान होकर मायके में रह रही थी नूतन देवी

रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर वह भागकर अपने मायके आ गई थी. यहीं पर रह रही थी. जब नूतन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया, तो पंकज आग-बबूला हो उठा. वहीं, पास में सो रहे अपने नवजात पुत्र को उठाकर जमीन पर पटक दिया. बच्चे की जान चली गई.

Also Read : गोड्डा में युवक की हत्या, शव पर पेट्रोल छिड़क कर जलाया, घटना के विरोध में लोगों ने किया रोड जाम

बेटे को जमीन पर पटकने के बाद भागने लगा पंकज

बताया जा रहा है कि बेटे को जमीन पर पटकने के बाद पंकज वहां से भागने लगा. इतनी देर में आसपास के लोग जमा हो गए. ग्रामीणों ने पंकज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हनवारा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी पंकज मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश, शव को गोड्डा भेजा गया

घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है. इस घटना की सूचना मिली, तो महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद खुद घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे की मां नूतन देवी का बयान दर्ज किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया है.

Also Read : दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर गला दबाकर बहन को उतारा मौत के घाट, 31 मार्च को मिला था शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >