ओके::कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
पथरगामा. प्रखंड के लखनपहाड़ी गांव में साप्ताहिक भागवत ज्ञान कथा को लेकर रविवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कुल 151 महिलाओं व कन्याओं ने बड़ा महादेव मंदिर परिसर से कलश में जल भर कर शोभा यात्रा निकाली. यात्रा भ्रमण के बाद लखनपहाड़ी के बजरंग बली मंदिर परिसर स्थित भागवत कथा स्थल पहुंची. जहां विधि-विधान […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 8, 2015 11:03 PM
पथरगामा. प्रखंड के लखनपहाड़ी गांव में साप्ताहिक भागवत ज्ञान कथा को लेकर रविवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कुल 151 महिलाओं व कन्याओं ने बड़ा महादेव मंदिर परिसर से कलश में जल भर कर शोभा यात्रा निकाली. यात्रा भ्रमण के बाद लखनपहाड़ी के बजरंग बली मंदिर परिसर स्थित भागवत कथा स्थल पहुंची. जहां विधि-विधान से भागवत कथा स्थल पर कलश स्थापित किया गया. वहीं भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का उदघाटन भाजपा नेता राजेश कुमार झा ने किया. कथावाचक शंभुशरण जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य की कठिनाइयां दूर होती है. जो व्यक्ति सच्चे हृदय से भागवत कथा का श्रवण करते हैं, उसे परमात्मा के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है.——————————————————————-तस्वीर: 28 फीता काट कर उदघाटन करते, 29 शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 11:56 PM
January 16, 2026 11:55 PM
January 16, 2026 11:54 PM
January 16, 2026 11:29 PM
January 16, 2026 11:18 PM
January 16, 2026 11:17 PM
January 16, 2026 11:13 PM
January 16, 2026 11:11 PM
January 16, 2026 11:09 PM
January 16, 2026 11:07 PM
