झामुमो पंचायत कमेटी का विस्तार

गोड्डा : झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह ने प्रखंड इकाई के विभिन्न पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया है. प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पंचायत कमेटी में अध्यक्ष व सचिव का मनोनयन कर सदस्यों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है. अमलो पंचायत में मो इदरीस व सचिव देवनारायण, खटनई पंचायत में मो […]

गोड्डा : झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह ने प्रखंड इकाई के विभिन्न पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया है. प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पंचायत कमेटी में अध्यक्ष व सचिव का मनोनयन कर सदस्यों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है.

अमलो पंचायत में मो इदरीस व सचिव देवनारायण, खटनई पंचायत में मो फैराज, सचिव मो नसीर, मोतिया पंचायत में शिवचरण मरांडी व निलेश झा, डुमरिया पंचायत में शंभु पंडित व चतुभरुज साह, लोबंधा पंचायत में सोम मरांडी व मो एहतेशामूल, पंचरूखी पंचायत में गणोश महतो व बास्की महतो, गोरसंडा पंचायत में केदार सिंह व पप्पू सिंह, घाट मंजवारा में संजीव कुमार मंडल व सुबोध मांझी, बड़ी कल्याणी पंचायत में बीरबल मांझी व रामाकांत को अध्यक्ष व सचिव मनोनीत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >