महगामा : जिले में पेयजल आपूर्ति विभाग की मनमानी के कारण करीब 50 से 60 हजार लोगों को पीने क ा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. जबकि पेयजलापूर्ति के लिये सरकार की ओर से ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है.
विभाग की लापरवाही के कारण महगामा, नरैनी, विश्वासखानी तथा नया नगर में आठ करोड़ रुपये के जलमीनार बना कर भी जनता को बूंद-बूंद को तरसने को मजबूर कर दिया है.10 वर्षो से बन कर तैयार जलमीनार को संवेदक द्वारा राशि की निकासी कर कार्य से पल्ला झाड़ लिया गया.
