गोड्डा सीओ के आवास को बना दिया सरकारी गोदाम

शहर में ही किराये के मकान में रहते हैं सीओ पोड़ैयाहाट सीओ के सरकारी आवास में भी पानी की किल्लत गोड्डा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में सीओ व बीडीओ के रहने के लिए प्रखंड परिसर में सरकारी आवास है. एक या दो मकानों को छोड़ सभी आवासों की हालत ठीक ठाक है. लेकिन एक […]

शहर में ही किराये के मकान में रहते हैं सीओ

पोड़ैयाहाट सीओ के सरकारी आवास में भी पानी की किल्लत
गोड्डा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में सीओ व बीडीओ के रहने के लिए प्रखंड परिसर में सरकारी आवास है. एक या दो मकानों को छोड़ सभी आवासों की हालत ठीक ठाक है. लेकिन एक गोड्डा अंचल के अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं. उनके सरकारी आवास को गोदाम बना दिया गया. आवास में बैलेट बॉक्स रखा जाता है. इस कारण सीओ शहर में किराये की मकान में रह रहे हैं.
स्वयं आवास की मरम्मत करा कर रह रहे गोड्डा बीडीओ
वहीं गोड्डा बीडीओ को आवंटित सरकारी आवास की भी हालत ठीक नहीं है. आवास में शिफ्ट होने से पहले बीडीओ ने आवास की मरम्मत करायी थी. वहीं मकान में पानी की भी समस्या है. इस कारण परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >