दुकान से छह हजार के शराब की चोरी

मेहरमा के कसबा गांव में हुई वारदात मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के कसबा गांव स्थित सरकारी शराब दुकान में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने छह हजार की शराब चोरी कर ली. मेहरमा थाना को सेल्समैन अजीत कुमार यादव ने बताया की मंगलवार की संध्या आठ बजे दुकान को बंद करके घर चला गया. सुबह […]

मेहरमा के कसबा गांव में हुई वारदात

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के कसबा गांव स्थित सरकारी शराब दुकान में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने छह हजार की शराब चोरी कर ली. मेहरमा थाना को सेल्समैन अजीत कुमार यादव ने बताया की मंगलवार की संध्या आठ बजे दुकान को बंद करके घर चला गया. सुबह दुकान आने पर दुकान की कुंडी टूटी देखी. इसके बाद इसकी जानकारी उत्पाद विभाग को दिया. उत्पाद विभाग निरीक्षक अभिषेक कुमार, गणेश मंडल, मेहरमा थाना प्रभारी जैनूल आवेदिन, मैनेजर गणेश तिवारी पहुंच कर निरीक्षण किया. जांच के बाद छह हजार दो सौ रुपये की शराब चोरी होने की जानकारी दी. सेल्समेन अजीत कुमार यादव के आवेदन पर मेहरमा थाना में कांड संख्या 130/17 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >