गोड्डा : जिस जगह पर सोमवार की देर रात वार्ड पार्षद रितेश मंडल की हत्या की गयी वह रितेश के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर है. साथ ही हत्यारोपित का घर घटनास्थल से मात्र 50 से 60 मीटर की दूरी पर है. ऐसे में देर रात से ही घटना के बाद लोगों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
गोड्डा : जिस जगह पर सोमवार की देर रात वार्ड पार्षद रितेश मंडल की हत्या की गयी वह रितेश के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर है. साथ ही हत्यारोपित का घर घटनास्थल से मात्र 50 से 60 मीटर की दूरी पर है. ऐसे में देर रात से ही घटना के बाद लोगों में आक्रोश था. हत्यारोपित परिवारों पर गुस्साये लोगों द्वारा टारगेट करने का प्रयास किया जा रहा था.
इसको लेकर ही निखिलजीत यादव के घर पर पुलिस पदाधिकारी व बलों की तैनाती की गयी थी. ताकि दूसरी घटना की पुनरावृति न हो सके. घटना कांड के बाद पुलिस रात भर मुहल्ले व आसपास क्षेत्रों में गश्त करती रही.
दहशत में लोग : हत्या के बाद आसपास के लोग भी दहशत में रहे तथा घरों में दुबके रहे. यह हाल दूसरे दिन भी रहा. दूसरे दिन भी मामला सामान्य नहीं रहा. घटना के महज आधा पौने घंटे के बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी थी. लेकिन लोगों में खौफ तो था ही. इसको लेकर ही पुलिस रात भर तैनात रही.