पथरगामा : अंचलाधिकारी राजू कमल ने रविवार रात द्वारा आठ बालू लोडेड ट्रैक्टरों को छापेमारी अभियान के तहत जब्त किया गया है. मामले में अंचलाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार रविवार को अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. जब्त किये गये ट्रैक्टरों में पांच ट्रैक्टर बारकोप मोड़ के समीप से पकड़ा गया.
जबकि तीन ट्रैक्टर पथरगामा थाना मोड़ के समीप से जब्त कर सभी ट्रैक्टरों को पथरगामा थाना लाया गया है. छापेमारी अभियान के तहत सीआइ मदन माहन माली भी मौजूद थे. जब्त ट्रैक्टर में इंजन में नंबर नहीं दिख रहा है.
