मंदिर की जमीन बेचने पर उबले लोग

विरोध . मेहरमा के लोगों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया धरना, प्रदर्शन भी मेहरमा : मेहरमा प्रखंड स्थित पुराने अनाज गोदाम के समक्ष ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या ग्रामीण मौजूद थे. राम कृष्ण पार्वती धर्म न्यास भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा सुढ़नी के बैनर तले बैठे ग्रामीणों की अगुआई […]

विरोध . मेहरमा के लोगों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया धरना, प्रदर्शन भी

मेहरमा : मेहरमा प्रखंड स्थित पुराने अनाज गोदाम के समक्ष ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या ग्रामीण मौजूद थे. राम कृष्ण पार्वती धर्म न्यास भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा सुढ़नी के बैनर तले बैठे ग्रामीणों की अगुआई पूर्व मुखिया महेंद्र उरांव ने की. मुख्य रूप से मंदिर की सेवा को लेकर दान किये गये 125 बीघा जमीन लगातार बेचने व गिरवी रखने के आक्रोश में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए सेवा करने वाले ट्रस्टी के खिलाफ सीओ से कार्रवाई करने की मांग की है.
मामले में 125 बीघा जमीन, न हिसाब न किताब, खा रहा है पैदावार : आंदोलनरत महिला सुझनी गांव की मोसमात कलावती देवी व मो टुकनी देवी ने राधा कृष्ण पार्वती ठाकुरबाड़ी की देख-रेख के लिए क्रमश: जमाबंदी नंबर 14 में सौ बीघा 10 कट्ठा,18 धुर तथा जमा नंबर तीन में 11 बीघा 16 कट्ठा 13 धुर मिला कर कुल 125 बीघा जमीन सेवा के लिए दिया है.
सेवा करने का काम कसवा निवासी रामजीवन साह को दिया गया था. इस क्रम में लोगों को जानकारी मिली की जमीन को लगातार बेचा जा रहा है व गिरवी रखी जा रही है. साथ ही लगातार कई वर्षों से फसल की पैदावार की किसी भी तरह की जानकारी ट्रस्ट के सदस्यों को नहीं दे रही है. सुझनी गांव की सारी जमीन को ऐसे ही दूसरों को बेचे जाने को लेकर संघर्ष मोर्चा ने न्याय की मांग एवं श्री साह से जमीन को मुक्त कराने को लेकर सीओ से मांग की है. ग्रामीणों में महावली मंडल, हरिश्चंद्र मंडल, सुभाष दास, गौतम दास, महेश मंडल, गिरिधर पासवान, जोधन पासवान, सुमित्रा देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी, सुगा देवी, अंजनी देवी, संजू देवी, कावित्री देवी, अर्चना देवी ने मांग किया कि न्याय तक आंदोलन जारी रहेगा.
सीओ ने दिया कार्रवाई का दिलासा
मामले की जानकारी मिली है. आवश्यक रूप से जांच करा कर मामले की सही गलत का पता लगाऊंगा तथा न्याय संगत कार्रवाई की जायेगी.
– ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव , अंचलाधिकारी मेहरमा
मंदिर की जमीन की उपज के बारे में भी आज तक न्यास को नहीं दी जानकारी
सेवा करनेवाले कसवा गांव के रामजीवन साह पर लगाया आरोप
सीओ से अविलंब कार्रवाई की मांग
गरीबों काे मिलेगी मुफ्त में कानूनी मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >