सरदार पटेल जयंती . समाहरणालय से गांधी मैदान तक दौड़ में शामिल हुए गोड्डा के लोग
गोड्डा : मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोड्डा में राष्ट्रीय एकता को लेकर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. दौड़ का आरंभ डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया. समाहरणालय से कारगिल चौक, पोस्टऑफिस रोड, सदर अस्पताल चौक, असनबनी होते हुए स्थानीय गांधी मैदान में एक कार्यक्रम में तब्दील हो गया. अपने संबोधन में डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं.
संपूर्ण जीवन देशवासियाें के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उनके जीवन से जुड़ी घटना का जिक्र करते हुए उनमें दृढ़ संकल्प, सत्य एवं निष्ठा कूट कूट कर भरी थी. लक्ष्य के प्रति सदैव सजग रहने वाले सरदार पटेल ने देश के लिए कई महान कार्य किये. एसपी हरिलाल चौहान ने कहा कि आज युवा देश सेवा के लिए अपने को न्योछावर करें और हर क्षेत्र में जहां भी रहें देश के लिए ही सोचें. उन्हाेंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में लौह पुरुष हमेशा लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहेंगे.
सफाई को लेकर बच्चों को हैंडवाश की विधि बतायी
कार्यक्रम के दौरान मंच से डीसी ने स्कूली बच्चों को हैंडवॉश की विधि बताते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है. गोड्डा जैसे क्षेत्र में मलेरिया के मरीजों को देखते हुए यह और भी आवश्यक हो गया है. मौके पर डीडीसी वरुण रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता अनिल कुमार तिर्की, एसडीओ नमन प्रियेश लकड़ा, निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का, जिला पंचायती राज पदाधिकारी कामदेव रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, एसडीपीओ अभिषेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. वहीं स्थानीय नेताआें में राजेश झा, नरेंद्र चौबे, दिलीप सिंह, कृष्ण कन्हैया, संतोष कुमार, बंटी सिंह, शिवेश वर्मा, पवन झा, सुजीत दुबे, बेथेल मिशन स्कूल के निदेशक पी सोलोमन, पवन कुमार, समाहरणालय कर्मी मदन मोहन मिश्रा, सुधीर चौधरी, राहुल जोशी एवं महिला पुलिस मौजूद थी.
डीसी ने लोगों को दिलायी स्वच्छता की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्थानीय गांधी मैदान में रन फॉर यूनिटी के बाद स्वच्छता कर शपथ दिलाया गया. डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने जिले के नागरिकों को स्वच्छ रहने और देश सेवा की शपथ दिलायी.
