सरकारी रास्ते पर बने मकानों पर चलाया गया बुलडोजर

कार्रवाई . रमला नोखिल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान गोड्डा : सदर प्रखंड के रमला नोखिल गांव में अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. प्रशासन ने सरकारी जमीन पर मकान बना कर रह रहे लोगो का घर ढहाया. अंचल की ओर से बुलडोजर लगाकर सरकारी जमीन पर बने घरों […]

कार्रवाई . रमला नोखिल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

गोड्डा : सदर प्रखंड के रमला नोखिल गांव में अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. प्रशासन ने सरकारी जमीन पर मकान बना कर रह रहे लोगो का घर ढहाया. अंचल की ओर से बुलडोजर लगाकर सरकारी जमीन पर बने घरों को गिराया गया. इस दरम्यान कुल 32 घरों को ढ़हाया गया है. वहीं अभी और भी 100 घरों को सरकारी रास्ते से हटाया जाना है. इसको लेकर गोड्डा अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि जिन स्थानों पर मकान बने हुए थे वहां सरकारी रास्ता था. उस रास्ते को अवरुद्ध कर मकान बनाया गया था. इसको लेकर ही कार्रवाई की गयी है.
बताया कि प्रशासन द्वारा कुल 32 घरों को ढहाया गया है. बताया कि पहले रैयतों को इस बाबत नोटिस दी गयी थी. नोटिस दिये जाने के बाद घरों को ढहाये जाने का काम किया गया है. इस दौरान अंचल निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, अंचल अमीन नारायण मंडल सहित थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह व अन्य थे. मकान गिराये जाने को लेकर गांव में थोड़ी देर अफरा तफरी भी हुई. प्रभावित परिवारों को काफी परेशानी भी हो रही है. कई मकान तो पूर्णतया ढह गये हैं. अब उन परिवारों को रहने की कोई जगह नहीं है. प्रशासन के इस कदम से कई परिवार प्रभावित हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >