आपसी सुलह से दो दंपती का घर बसाया

गोड्डा : नगर थाना परिसर स्थित पुलिस महिला कोषांग में रविवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वरीय महिला सदस्य मुन्नी रानी ने की. सदस्यों ने बताया कि आपसी सुलह समझौता के आधार पर दो दंपती को मिला कर उनका घर बसाया गया. देवदांड़ थाना क्षेत्र के पंचरतन गांव निवासी वसीर अंसारी की पुत्री गुलजन बीबी […]

गोड्डा : नगर थाना परिसर स्थित पुलिस महिला कोषांग में रविवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वरीय महिला सदस्य मुन्नी रानी ने की. सदस्यों ने बताया कि आपसी सुलह समझौता के आधार पर दो दंपती को मिला कर उनका घर बसाया गया.
देवदांड़ थाना क्षेत्र के पंचरतन गांव निवासी वसीर अंसारी की पुत्री गुलजन बीबी बनाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर निवासी लतीफ अंसारी के पुत्र हुसैन अंसारी के वादों का निबटारा कर विदा किया गया. इस मामले में पत्नी का आरोप था कि पति शराब पीकर प्रताड़ित करता है. कोषांग के समक्ष पति द्वारा शराब नहीं पीने तथा पत्नी को कुशल तौर तरीके से रखने की बातों को स्वीकारने पर विदा किया गया.
वहीं, नगर थाना क्षेत्र के धर्मुडीह गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र विकास कुमार महतो बनाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुंदरमोड़ निवासी अर्जुन महतो की पुत्री बेबी देवी के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया. मामले में पत्नी ने कहा कि पति ने बार बार शक कर इल्जाम लगाने से विवाद बढ़ गया था. साथ ही दो बच्चों की परवरिश ठीक ढंग से पति नहीं हो रही थी. पति ने अब शक नहीं करने तथा बच्चों सहित पत्नी की देखभाल करने की बात को स्वीकारने के बाद विदा किया गया.
सामाजिक स्तर पर एक मामले को सुलझाया: कोषांग सदस्यों ने बताया कि पथरगामा थाना क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी शंकर ठाकुर के पुत्र जुगेश ठाकुर एवं महगामा थाना के करनू गांव निवासी दिनेश ठाकुर की पुत्री पूनम देवी के विवादों का निबटारा सामाजिक स्तर किया गया.
समझौता के बाद कोषांग ने दंपती को विदा कर दिया है. मौके पर कोषांग वरीय सदस्य मो सज्जाद अंसारी, मो जिया उद्दीन, एएसआइ सूर्यमणि सोय, एएसआइ उषा कुमारी, मुखिया मो सलाम, कांग्रेस जिला सचिव अकबर अली आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >