ईस्ट जोन प्रीमियर लीग में लेंगे हिस्सा
चयन के बाद भारतीय टीम में मिल सकती है जगह
गोड्डा : झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी हरियाणा के सोनीपत में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष सिंह उर्फ पांडु ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत में एक से तीन दिसंबर तक प्रस्तावित ऑल इंडिया इस्ट जोन दिव्यांग प्रीमियर लीग में शामिल होंगे. टीम में झारखंड के तीन प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें रांची से अमित कुमार, धनबाद से बलराम कुमार तथा गोड्डा से राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं. चयनित खिलाड़ी अगर इस्ट जोन में आशा के अनुरूप प्रदर्शन करते हैं, भारतीय दिव्यांग टीम में जगह पा सकते हैं.
राज्य टीम में चयन पर झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा, संरक्षक समीर कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पप्पू, देवघर के उपाध्यक्ष विजय कुमार सनातन, संजीव कुमार झा, पलामू से अनिल कुमार सिंह व अतुल अखोरी, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, गौतम ठाकुर, अमित कुमार राय, सुमित कुमार झा, शिवेंद्र झा, अमित सिंह, प्रत्युष रोहन, राघव मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है.
