डायरिया से सहमा अमडीहा व बसंतपुर

महामारी . स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप गोड्डा : एक बार फिर से जिले के प्रखंड क्षेत्र के सुदूर गांव में डायरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को मेहरमा के अमडीहा गांव में दो मासूम की मौत से पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग […]

महामारी . स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप

गोड्डा : एक बार फिर से जिले के प्रखंड क्षेत्र के सुदूर गांव में डायरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को मेहरमा के अमडीहा गांव में दो मासूम की मौत से पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है. ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं का स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नहीं पहुंचना डायरिया जैसे महामारी का फैलना है. इतनी लापरवाही सीएचसी स्तर से क्यों की जा रही है, यह जांच का विषय है. डायरिया पीड़ितों की संख्या में कमी नहीं हो रही है.
जिले के पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत बसंतपुर गांव में डायरिया पांव पसार रहा है. गांव के 60 वर्षीय मनक लाल मांझी की हालत डायरिया से गंभीर बनी हुई है. जबकि इसी गांव से आने वाले बच्चे विशेश्वर कुमार 10 वर्ष, आरती कुमारी 16 वर्ष, शोभा कुमारी 03 वर्ष, राखी कुमारी 03 वर्ष सभी डायरिया से ग्रसित हैं. परिजनों ने सीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य लाभ मिलने की आस को खोने के बाद सदर अस्पताल में सभी डायरिया पीड़ितों को इलाज के लिए भर्ती कराया है. ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ टीएस झा के अलावा शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक जुनैद आलम द्वारा रोगियों का इलाज कर नर्स व एएनएम को स्लाइन चढ़ाने का निर्देश दिया गया है.
शुक्रवार को अमडीहा गांव में असमय काल के गाल में समा गया डायरिया से दो मासूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >