कुआं में डूबने से महिला की मौत

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुर्मीचक पंचायत के पेलगढ़ी गांव में शनिवार की देर शाम कुएं में डूबने से महिला की मौत हो गयी. मृतक का नाम देवती मुर्मू उम्र 26 वर्ष बताया जाता है. महिला देर शाम अपने घर के आंगन में पानी भरने का काम कर रही थी. इसी बीच पैर फिसल […]

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुर्मीचक पंचायत के पेलगढ़ी गांव में शनिवार की देर शाम कुएं में डूबने से महिला की मौत हो गयी. मृतक का नाम देवती मुर्मू उम्र 26 वर्ष बताया जाता है. महिला देर शाम अपने घर के आंगन में पानी भरने का काम कर रही थी. इसी बीच पैर फिसल जाने से महिला कुएं में गिर गयी. जिस समय महिला गिरी घर में कोई नहीं था. पति फादर मरांडी हटिया करने गया था. लौटने पर पति को मौत की सूचना मिली. वहीं पति ने ही मायके के लोगो को मौत की जानकारी दी.

मृतक महिला का मायके जमनी पहाड़पुर गांव है. आसपास जुटे लोगों ने ही मृतक महिला को कुएं से बाहर निकाला.अस्पताल पहुंचाया गया परंतु पहले ही मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम कराये जाने को लेकर शव को सदर अस्पताल लाया गया है. शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया. पुलिस को सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >