सीओ ने बालू से लदे ट्रैक्टर को पकड़ा

गोड्डा : गोड्डा सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला ने मंगलवार सुबह बालू से लदे ट्रैक्टर को पकड़ा है. ट्रैक्टर को सीओ ने नगर थाना के सुपुर्द कर दिया. खनन पदाधिकारी रामनाथ राय को भी इसकी सूचना दी गयी है. सीओ श्री शुक्ला ने बताया कि छठ घाटों का निरीक्षण किये जाने के दौरान ही ब्लॉक मोड़ […]

गोड्डा : गोड्डा सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला ने मंगलवार सुबह बालू से लदे ट्रैक्टर को पकड़ा है. ट्रैक्टर को सीओ ने नगर थाना के सुपुर्द कर दिया. खनन पदाधिकारी रामनाथ राय को भी इसकी सूचना दी गयी है. सीओ श्री शुक्ला ने बताया कि छठ घाटों का निरीक्षण किये जाने के दौरान ही ब्लॉक मोड़ के पास बालू से लदा ट्रैक्टर मिल गया. कागजात आदि मांगे जाने के दौरान चालक द्वारा कुछ भी नहीं दिखाया गया. बालू के परिवहन का कोई भी कागज नहीं था. सीओ श्री शुक्ला ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >