गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए तीन बांध के निर्माण की स्वीकृति दिलायी है. बांध निर्माण को लेकर जल संसाधन विभाग के सचिव सुखदेव सिंह से बात कर तीन गांव के बांध की स्वीकृति दिलायी है. जेवीएम के वरिष्ठ नेता जितेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि पोड़ैयाहाट के सोनडीहा पंचायत के बुढ़वा बांध, देवंधा पंचायत के डुमरिया बांध एवं गोड्डा प्रखंड के डांगा बाध की स्वीकृति मिल गयी है.
विधायक ने किसानों के पटवन की समस्या को देखते आकृष्ट कराते हुए स्वीकृति की मांग की थी. विधायक की पहल पर सचिव ने तीनों बांध की स्वीकृति दी है. बताया कि बांध की स्वीकृति मिल जाने से क्षेत्र के किसानों में काफी हर्ष है. क्षेत्र के किसानों में मनोज यादव, सिकंदर यादव, नवल यादव, श्रीकांत यादव आदि ने श्री यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है.
