अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों पर जतायी नाराजगी, हटाया

गोड्डा : धनतेरस को लेकर बाजार में पुलिस कर्मियों की विशेष रूप से तैनाती की गयी थी. जगह-जगह पुलिस बलों को तैनात किया गया था. कारगिल चौक को तो वन वे किया ही गया था. साथ ही जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. कारगिल चौक पर एएसआइ प्रवीण कुमार, बब्बन राय […]

गोड्डा : धनतेरस को लेकर बाजार में पुलिस कर्मियों की विशेष रूप से तैनाती की गयी थी. जगह-जगह पुलिस बलों को तैनात किया गया था. कारगिल चौक को तो वन वे किया ही गया था. साथ ही जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
कारगिल चौक पर एएसआइ प्रवीण कुमार, बब्बन राय पदाधिकारी को लगाया गया था. वहीं मसजिद चौक, हटिया चौक, बैंक आदि के समीप भी पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी. साथ ही दिन भर पुलिस वाहन भी बाजार में गश्त लगाते रही. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी द्वारा हटिया चौक एसबीआइ बैंक के समीप सड़क पर समान बेच रहे दुकानदारों को फटकार भी लगायी गयी तथा सड़क से दो फीट अलग हटकर समान बेचे जाने का निर्देश दिया गया है.
कहा कि सड़क पर समान बेचने से ही बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जगह-जगह बाजार में खड़े बाइक सवार को भी बाइक किनारे लगाये जाने का निर्देश दिया गया. सुबह से ही टाइगर मोबाइल के जवानों को बाजार में लगातार घूमते रहने का निर्देश दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >