महागामा : दीपावली रोशनी का पर्व है. बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर प्रभात खबर द्वारा जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. अभियान के तहत शनिवार को महगामा के मोहन आदर्श मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच पर्यावरण बचाने के लिये इस दीवाली में पटाखा नहीं छोड़ने का संकल्प दिलाया है.
मोहन आदर्श मवि के छात्र छात्राओं के अलावा शिक्षकों ने भी अभियान में अपनी सहभागिता दिखाते हुए पटाखे की जगह मीठी दीवाली व गिफ्ट बांटने के प्रति लोगों कोजागरूक किया.
‘’दीपावली पवित्र त्याेहार है. त्योहार में सबसे प्रमुख प्रकाश का महत्व है. दीपावली में प्रकाश से अपने घर व जीवन को आनंदित करेें. पटाखे की जगह मीठी दीवाली मनायें दूसरों को उपहार दे ताकि हमारा पर्यावरण बचा रह जाय.
– शिवनारायण साह, प्रधानाध्यापक
‘’ दीपावली के मौके पर किसी को भी पटाखा छाेड़ने नहीं देंगे, अपने पर्यावरण को बचायेंगे.
-पिंकी कुमारी, छात्रा
‘’ हर हाल में हम दीपावली के दिन अपने घरों को सजायेंगे रंगोली बनायेंगे, मगर पटाखे से अपने को दूर रखेंगे.
-वर्षा कुमारी, छात्रा
‘’ इस बार दीपावली को मीठी दीपावली के रूप में मनाने के लिये मिठाईयां खाकर दूसरों को खिलायेंगे.
-ममता कुमारी, छात्रा
‘’ दीपावली के दिन अपने दोस्तों के साथ तोहफा खरीदेंगे और एक दूसरे को बांटेंगे. सबको कहेंगे पर्यावरण बचायें, पटाखे ना छोड़ें.
-निरंजन कुमार, छात्र
‘’ पर्यावरण को बचाने का संकल्प हमने लिया है. प्रभात खबर के नेक पहल का सभी स्वागत करते हैं, लोगों के साथ खुशियां बांट कर दीपावली मनायेंगे.
-सत्यम पंडित, छात्र
