पथरगामा : सोनारचक पंचायत भवन में राशन कार्ड की समस्या को लेकर मुखिया सरस्वती द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि कई लाभुकों को अब तक राशन कार्ड नहीं मिला है. ग्रामीणों का कहना था कि लाभुकों को लाल कार्ड की जगह सादा कार्ड दिया जा रहा है. साथ ही जनवितरण प्रणाली के डीलर के दूर का होने को लेकर भी ग्रामीणों ने मुखिया से अपनी समस्या को रखने का काम किया है.
मौके पर मुखिया सरस्वती देवी ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया. बैठक में पंचायत सचिव प्रदीप पंडित, पंसस संजीव सिंह, अजय महतो, भाला राय, संतोष सिंह, कंचन देवी, रूदो देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
झाविमो की प्रमंडलीय बैठक आज
गोड्डा . झारखंड विकास मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक आज बुलायी गयी है. बैठक स्थानीय सरकंडा स्थित तुषताया होटल में की जायेगी. बैठक में सभी केंद्रीय समिति सदस्य, मंच मोर्चा के अध्यक्ष आदि मुख्य रूप से शामिल रहेंगे. जानकारी जिला प्रवक्ता दिलीप साहा ने दी.
