कार्यक्रम: हस्तकला सहयोग शिविर में विधायक ने कहा बुनकरों को मुद्रा योजना से जोड़ें
गोड्डा: हस्तकला सहयोग शिविर कैंप का एकदिवसीय आयोजन वृंदावन में किया गया. इसमें जिले से आये बुनकरों को योजनाओं से अवगत कराया गया. कार्यक्रम बुनकर विभाग के ओर से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में आये बतौर मुख्य अतिथि गोड्डा विधायक अमित मंडल ने कहा कि बुनकरों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की कई […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
गोड्डा: हस्तकला सहयोग शिविर कैंप का एकदिवसीय आयोजन वृंदावन में किया गया. इसमें जिले से आये बुनकरों को योजनाओं से अवगत कराया गया. कार्यक्रम बुनकर विभाग के ओर से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में आये बतौर मुख्य अतिथि गोड्डा विधायक अमित मंडल ने कहा कि बुनकरों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं चला रही है.
बुनकरों को सस्ता ऋण दिया जा रहा है. केंद्र सरकार हस्तकला व हस्तकरघा कुटीर उघोग के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. विधायक श्री मंडल ने इस उद्योग में महिलाओं को बढ़-चढ़ कर आगे आने को कहा. उन्होंने बताया कि महिलाएं यदि इस क्षेत्र में आती हैं, तो निश्चित रूप से महिलाओं की क्रय शक्ति का विकास होगा साथ ही महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी. वहीं अन्य योजनाओं से भी आये बुनकरों को लाभान्वित किये जाने पर बल दिया.
योजनाओं का लाभ उठायें बुनकर : डीसी
उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने भी बुनकरों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना से बुनकरों को जोड़ा जाना चाहिए. यह अत्यंत ही लाभकारी योजना है. ज्यादा से ज्यादा संख्या में बुनकरों को इस अभियान से जुड़ने को कहा. बताया कि बुनकर परिवारों को सरकार की ओर से सस्ते दर पर ऋण की सुविधा दी जा रही है. साथ ही बच्चों के पठन-पाठन के लिए सरकार अनुदानित दर पर सस्ती पढ़ाई उपलब्ध करा रही है, ताकि बच्चों का बेहतर भविष्य बन सके. इसके अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि बुनकरों के आर्थिक उन्नयन के लिए कम से कम हर लोगों को एक या दो वस्त्र खरीदे जाने चाहिए, ताकि इनके बनाये गये समान को बाजार में आसानी से बेचा जा सके. कार्यक्रम में बुनकर सेवा केंद्र रांची से आये प्रभारी लक्ष्मण बुसक, सहायक निदेशक, डीडीएम नाबार्ड, इलाहाबाद बैंक के लीड मैनेजर, उद्योग विभाग के अवध किशोर, मेगा कलस्टर व झारक्राफ्ट के कर्मी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन वरीय कलस्टर प्रबंधक अब्दुल कादिर ने किया. इस दौरान कपड़ा व लुम आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी.