गोड्डा : जिले में मंगलवार को एक साथ एनएएस की परीक्षा हुई. परीक्षा की का जायजा लेकर राज्य प्रोग्राम पदाधिकारी ममता एलीजाबेथ लकड़ा ने लिया. उन्होंने सदर प्रखंड के ऐसे पांच विद्यालयों में जाकर बच्चों की परीक्षा में उपस्थिति व बच्चों में परीक्षा के प्रति जागरूकता की जानकारी ली. बताया कि नेशनल एचीवमेंट सर्वे के तहत तीन-तीन माह में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन कर बच्चों के बीच तुलनात्मक सर्वे कराने का काम कर रही है.
मंगलवार की परीक्षा में पांच विद्यालयों में उमवि घाट पकड़िया, लोबंधा, उर्दू वि माल पकड़िया व मवि डुमरिया के साथ शहर के बालक मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. बालक मध्य विद्यालय गोड्डा में बच्चों की उपस्थिति परीक्षा के दौरान कम थी. मूल्याकन परीक्षा में तीसरी, पांचवी व आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिया गया था. बच्चों से हिंदी, विज्ञान, गणित विषय में गहरी जानकारी है या नहीं इस बात को पूछ कर भी देखा. श्रीमति लकड़ा ने कहा कि मूल्यांकन परीक्षा के लिये स्टेट टीम की ओर से माॅडल प्रश्न-पत्र तैयार किया गया है.
