गुरुवार की सुबह गोड्डा में घटी दुखदायी घटना
गोड्डा : गोड्डावासियों के लिए गुरुवार की सुबह दिल दहला देनेवाली खबर के साथ हुई. गोड्डा-हंसडीहा मुख्य मार्ग एनएच-133 के भतडीहा पेट्रोल पंप समीप तेज गति से आ रहे एलपी ट्रक की चपेट में आने से भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद पूरा शहर घटनास्थल की ओर उमड़ पड़ा. घटना गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे की है. ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से बहन काजल कुमारी (18) व भाई सूरज कुमार (12) भतडीहा लौट रहे थे. इसी क्रम में ट्रक की चपेट में आने से उन दोनों की मौत हो गयी.
घटना के बाद चालक ट्रक को मुख्य मार्ग बिजली कार्यालय के सामने खड़ा कर फरार हो गया. सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन की. दुर्घटना के बाद आसपास तथा शहर के हजारों लोगों की भीड़ जुट जाने की वजह से करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा.
ट्यूशन पढ़ कर लौट…
मामले में एसडीओ सौरभ कुमार सिंहा तथा एसडीपीओ अभिषेक कुमार की पहल के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.
आेवरटेक करने में हुई घटना : जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 6:30 बजे भतडीहा निवासी जगदीश सिंह की बड़ी लड़की काजल कुमारी व सबसे छोटा लड़का सूरज कुमार ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर लौट रहे थे.
क्रम में हंसडीहा की ओर से ट्रक काे ओवरटेक करते हुए तेज गति से आ रहा दूसरा एलपी ट्रक (ओआर 04 के /4077) भतडीहा पेट्रोल पंप समीप साइकिल से सड़क पार कर रही काजल कुमारी व सूरज को चपेट में ले लिया. ट्रक सूरज को करीब 10 मीटर तक घसीटता चला गया. इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी.
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ट्रक का पीछा किये जाने पर चालक तेज गति से भागते हुए बिजली कार्यालय के समक्ष ट्रक छोड़कर फरार हो गया.
भतडीहा पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा, ओवरटेक करना बना कारण
पुलिस बोरे में भर कर ले गयी पोस्टमार्टम के लिए लाश
दो घंटे तक जाम से आवाजाही प्रभावित
दुखद घटना है. तात्कालिक रूप से प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया गया है, ट्रक आॅनर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. बीमा की राशि भी पीड़ित परिवार को दिलाने को लेकर प्रक्रिया की जायेगी.
सौरभ कुमार सिंहा, एसडीओ गोड्डा
हादसे के बाद लोगों की ओर से मुख्य सड़क पर दो स्थानों पर ब्रेकर बनाये जाने की मांग की गयी. ट्रैफिक की व्यवस्था की मांग भी की गयी है. इसकी वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी जा रही है.
– अभिषेक कुमार, एसडीपीओ
… और बेहोश होकर गिर पड़े पिता
सुबह की घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना के बाद मां-पिता व परिजन भी भागते-भागते घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पर माता-पिता शव को देख कर बेहोश होकर गिर पड़े. किसी तरह स्थानीय लोगों ने उन्हें होश में लाया.
