सुंदरपहाड़ी : करमाटांड़ पंचायत के सुंदरमोड़ गांव में डीलर मंगल मरांडी के विरुद्ध गुरुवार को हुई शिकायत के बाद जांच को जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का पहुंचे. उन्होंने जांच के बाद मामले को सत्य पाते हुए संबंधित डीलर को निलंबित कर दिया. उसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर पदाधिकारी श्री एक्का ने कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया. इसमें इस बात का जिक्र किया गया कि ग्रामीणों को जून व जुलाई माह का राशन अक्तूबर माह तक आपूर्ति करा दिया जायेगा. कार्रवाई को लेकर लोगों में हर्ष है. इससे पहले लोग परेशान थे .
सुंदरमोड़ का डीलर निलंबित
सुंदरपहाड़ी : करमाटांड़ पंचायत के सुंदरमोड़ गांव में डीलर मंगल मरांडी के विरुद्ध गुरुवार को हुई शिकायत के बाद जांच को जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का पहुंचे. उन्होंने जांच के बाद मामले को सत्य पाते हुए संबंधित डीलर को निलंबित कर दिया. उसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर पदाधिकारी श्री एक्का ने कार्रवाई […]

क्या था पूरा मामला
डीलर मंगल मरांडी ने गांव के लोगों को जून और जुलाई माह का राशन उपलब्ध नहीं कराया था. ग्रामीणों की शिकायत थी कि डीलर दोनों माह के राशन को बगैर बांटे अयन्त्र बेच दिया है. मामले को लेकर उपायुक्त से ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी. उसके बाद तीन अक्तूबर को सांसद से ग्रामीणों ने मामले की शिकायत की. सांसद विजय हांसदा ने डीसी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया था. मामले पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का को जांच के लिए भेजा. अवसर पर अरुण कुमार एक्का के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार, एमओ उमेश पांडेय के अलावा सांसद प्रतिनिधि सुबल मंडल, मुखिया अशोक मरांडी आदि उपस्थित थे.