मदन को पकड़ने गयी पुलिस से नोक-झोंक

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर के मदन मंडल को पुलिस द्वारा पूर्व के मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना लाया गया है. मदन मंडल पर पूर्व से थाना में मामला दर्ज था. इसको लेकर ही थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गयी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार […]

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर के मदन मंडल को पुलिस द्वारा पूर्व के मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना लाया गया है. मदन मंडल पर पूर्व से थाना में मामला दर्ज था. इसको लेकर ही थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गयी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया.

हालांकि इस दौरान मदन के परिजनों से पुलिस की नोकझोक भी हुई. पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. मदन मंडल के परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की जाती है. बार-बार मदन को ही प्रताड़ित किया जाता है. झूठे मुकदमे में मदन को फंसाये जाने का काम किया जाता है. वहीं थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि कहीं कोई मामला नहीं है. पूर्व के मामले में गिरफ्तारी की गयी है.

सीमा पर पुलिस का फ्लैग मार्च: हनवारा . हनवारा थाना की पुलिस द्वारा बिहार झारखंड सीमा पर फ्लैग मार्च किया गया. हनवारा से सटे संग्रामपुर, विश्वासखानी आदि क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त की है. हनवारा थाना प्रभारी सुशील कुमार झा ने बताया कि बाइक पर सवार होकर पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >