शहीद-ए-आजम की जयंती, जलाया कैंडल

गोड्डा : शहर के हटिया चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ जिला इकाई की ओर से कैंडल जला कर जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष आर्यन की अगुवाई में युवाओं ने शहीद भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया है. मौके पर आर्यन ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक […]

गोड्डा : शहर के हटिया चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ जिला इकाई की ओर से कैंडल जला कर जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष आर्यन की अगुवाई में युवाओं ने शहीद भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया है. मौके पर आर्यन ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक नाम ही नहीं, एक तसवीर ही नहीं बल्कि एक सोच है.

जिसे याद करते ही देश भक्ति की भावना करंट की तरह दौड़ने लगती है. आज के समय में युवा भटक रहे हैं. भटकाव के रास्ते पर चल पड़े है. युवावस्था में भगत सिंह ने इस देश के खातिर अपना जान न्योछावर कर दिया था. युवाओं को सत्य का मार्ग अपना कर देश की रक्षा के लिए तथा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, नक्सलवाद व आतंकवाद के खिलाफ शक्ति दिलाने की जरूरत है. भगत सिंह की जयंती को सभी परिवारों को बच्चों के साथ मिल कर मनाना चाहिए ताकि उनकी कहानियां सुन कर बच्चों में भी देश भक्ति की भावना जगेगी. इस दौरान कुंदन कुमार, आदित्य राज, रंजन कुमार, गंगाराम दास, शहनबाज, अनूप कुमार आदि युवा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >