होटल में बिक रही शराब, 11 बोतल शराब के साथ चार धराये

जांच के बाद की जायेगी आवश्यक कार्रवाई महगामा : महगामा प्रशासन ने गुरुवार को अवैध शराब ब्रिकी रोकने को लेकर प्रखंड के दर्जनों होटलों में पुलिस के साथ छापेमारी किया. अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजा मित्रा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह थाना प्रभारी महादेव यादव सहित सशस्त्र पुलिस बल के साथ छापेमारी […]

जांच के बाद की जायेगी आवश्यक कार्रवाई

महगामा : महगामा प्रशासन ने गुरुवार को अवैध शराब ब्रिकी रोकने को लेकर प्रखंड के दर्जनों होटलों में पुलिस के साथ छापेमारी किया. अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजा मित्रा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह थाना प्रभारी महादेव यादव सहित सशस्त्र पुलिस बल के साथ छापेमारी के दौरान न्यू आदर्श लाइन होटल से 11 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही चार संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ करने के लिए थाना लाया गया है.
इस संबंध में महगामा थाना प्रभारी महादेव यादव ने बताया कि सभी लोग संदिग्ध अवस्था में होटल में थे. कहा कि होटल में पकड़ाये लोगों में कुछ पहले से कांडों से जुड़े हैं. साथ ही जेल से हल में ही छूटा है पिछले तीन चार माह पहले थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कांडों में इनकी संलिप्तता है कि नहीं जांच किया जा रहा है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >