तेतरिया से एक लाख के चोरी की बैटरी बरामद

महगामा : महगामा में बीती रात मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार महगामा थाना प्रभारी महादेव यादव एवं टाइगर मोबाइल दस्ता के लक्ष्मण यादव, सत्येंद्र पासवान, सशस्त्र पुलिस बल ने छापेमारी कर तेतरिया गांव के बहियार से चोरी का बैटरी बरामद किया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान बहियार में बने शौचालय के टंकी में छिपाकर […]

महगामा : महगामा में बीती रात मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार महगामा थाना प्रभारी महादेव यादव एवं टाइगर मोबाइल दस्ता के लक्ष्मण यादव, सत्येंद्र पासवान, सशस्त्र पुलिस बल ने छापेमारी कर तेतरिया गांव के बहियार से चोरी का बैटरी बरामद किया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान बहियार में बने शौचालय के टंकी में छिपाकर रखा

चोरी के लगभग आठ बैटरी बरामद किया. जिसकी कीमत करीब एक लाख बतायी गयी है. संबंध में महगामा थाना प्रभारी महादेव यादव ने बताया कि राजमहल परियोजना कोयला खदान से चोरी की गयी. बैटरी तेतरिया ग्राम के शौचालय के टंकी में रखी गयी थी. जिसे छापेमारी कर बरामद कर लिया गया. बैटरी चोरी मामला को लेकर ग्राम तेतरिया निवासी मोहम्मद सराफत अंसारी के विरुद्ध महागामा थाना कांड संख्या 127/17धारा के तहत केस दर्ज कर धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >