सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मंडरो-कोदंबरी मुख्य सड़क पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद के पास हुई सड़क दुर्घटना में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरही गांव निवासी सामेल मरांडी उर्फ सामवेल मरांडी (45 वर्ष) की मौत हो गयी.

देवरी.

मंडरो-कोदंबरी मुख्य सड़क पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद के पास हुई सड़क दुर्घटना में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरही गांव निवासी सामेल मरांडी उर्फ सामवेल मरांडी (45 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह में सामेल अपने पुत्र अविनाश मरांडी के साथ बाइक से खोरीमहुआ जा रहा था. इसी क्रम में मानिकबाद के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में बाइक के पीछे बैठा सामेल मरांडी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. बेहोशी हालत में उसे उपचार के लिए बेलाटांड़ स्थित निजी चिकित्सा केंद्र पर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. सुबह 10 उसका शव गरही स्थित घर पहुंचा तो परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >