Giridih News: इसरी बाजार के पास बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Giridih News: निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार के समीप बुधवार को बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गट्टीगढ़ निवासी लेखा राज साव उर्फ छोटू साव (37 वर्ष) पिता शोभा साव इसरी बाजार से डुमरी ओर आ रहा था.

इसी क्रम में तेज रफ्तार से डुमरी की ओर बालू लेकर जा रहा ट्रैक्टर ने उसी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर बाइक को लगभग 20 फीट सड़क में रगड़ते लेकर चला गया. स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद ले जाने के क्रम में घायल शोभा साव की मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्मौथल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी. हालांकि, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >