Giridih News :विवाहिता की मौत मामले में ससुराल पक्ष के पांच पर प्राथमिकी

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिसिंहरायडीह की रहने वाली विवाहिता गौरी देवी की जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने पांच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतका के भाई कुलदीप कुमार दास के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी की गयी है.

कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन गौरी देवी को उसके ससुराल वाले लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहर खा लिया था. धनबाद में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई अनिल कुमार के अलावा बहन की सास कौशल्या देवी, चाचा ससुर महादेव दास, चाची सास गजनी देवी और चचेरा देवर मोनू दास उसे प्रताड़ित करते थे और जहर खाने के लिए उकसाते थे. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मृतका के भाई के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

युवक की मौत मामले में मृत युवक के पिता ने किया केस

देवरी. गुरुवार की रात चतरो-चकाई मुख्य सड़क पर पथराटांड़ मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुए युवक की मौत के मामले प्राथमिकी हुई है. मृत युवक के पिता के आवेदन पर देवरी थाना में कांड (संख्या 28/26) दर्ज किया गया है. ट्रैक्टर चालक व मालिक को आरोपित किय गया है. बता दें कि बीचकोड़वा जमुई बिहार के थाना क्षेत्र के बसबुटी गांव के श्याम किशोर राय ने अपने आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र मिथुन कुमार राय उर्फ मिठू राय अपने चाचा संतोष कुमार राय के साथ गुरुवार की शाम चतरो बाजार बाइक से आया था. लौटने के क्रम में तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया. इसमें उसके पुत्र मिठू राय की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >