Giridih News :हथकड़ी पहन मां के श्राद्ध कर्म में पहुंचा आरोपी

Giridih News :पत्नी की हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहे आरोपी रविवार को हथकड़ी पहने अपने मां के श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचा.

पुलिस की निगरानी में मां का पिंडदान किया. इसके बाद पुलिस पुनः उसे जेल पहुंचा दिया. मामला गोलगो पंचायत के भंवरडीह गांव का है. एक साल पूर्व खागो प्रसाद वर्मा की पत्नी की मौत हो गयी थी. इस मामले में खागो महतो के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

मां ने छह मई को कर ली थी आत्महत्या

इधर, उसकी मां गेनसी देवी ने भी छह मई को फांसी में झूलकर जान दे दी. रविवार को बारहवीं पर पिंडदान के लिए जेल में बंद खागो ने पैरोल की मांग की थी. स्थिति को देखते हुए उसे जेल से पुलिस सुरक्षा में भंवरडीह गांव लाया गया जहां उसने अपनी मां का श्राद्ध कर्म को पूरा किया. हथकड़ी लगाकर मां के श्राद्ध कर्म में शामिल खागो को देख ग्रामीणों की आंखें भर आयी. पूरे गांव में यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >