आरोपी को एक-दो दिनों में दिल्ली पहुंचकर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. बताया गया कि कुछ दिनों पहले दिल्ली वेस्ट साइबर थाना में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि ठगी की राशि गिरिडीह जिले के एक व्यक्ति द्वारा सीएसपी के माध्यम से प्राप्त की है.
छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी के बाद पुलिस पहुंची कोलडीहा
पुलिस जांच में यह मामला केवल गिरिडीह तक सीमित नहीं पाया गया, बल्कि इसके तार छत्तीसगढ़ और धनबाद से भी जुड़े होने की बात सामने आई. प्रारंभिक जांच में करीब दो लाख रुपये की ठगी होने की पुष्टि हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरिडीह पहुंचने से पहले दिल्ली साइबर पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद टीम सीधे गिरिडीह पहुंची और नगर थाना में पुलिस से संपर्क किया. नगर थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली से आई टीम कोलडीहा पहुंची और शहनवाज के घर पर छापामारी कर उसे हिरासत में लिया. हिरासत में लेने के बाद आरोपी को नगर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गयी. पूछताछ के उपरांत उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया. सूत्रों ने बताया की दिल्ली साइबर पुलिस की टीम धनबाद पहुंचकर भी छापेमारी कर सकती है.
