Giridih News :तिसरी में हाथी देखे जाने से भय का माहौल

Giridih News :लोकाय थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों को देखे जाने से भय का माहौल है. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर हाथियों की तस्वीर शेयर कर स्थानीय निवासियों को सावधान किया है.

लोगों ने दो हाथी को जंगल में विचरण करते देखा है. आशंका जतायी जा रही है कि दोनों झुंड से बिछड़ गये हैं. बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी लोकाय से सटे तिसरी थाना क्षेत्र के ही हेठली कन्हाई स्थित एक सरकारी विद्यालय में हाथियों ने उत्पात मचाया था.

झुंड से बिछड़े हैं

हाथी

तिसरी के वनपाल अभिमित राज ने बताया कि लोकाय के नयनपुर-डेलिया के जंगल में ग्रामीणों ने हाथी देखा है. वन विभाग की टीम वहां पहुंची है. संभवत: दोनों हाथी झुंड से बिछड़ गये. उन्होंने लोगों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की. कहा कि रात भर जंगलों में हाथी को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पता नहीं चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >