Giridih News :सीओ के निर्देश पर रोका गया निर्माण कार्य

Giridih News :झारखंडधाम मंदिर की जमीन पर अवैध मकान निर्माण का मामला सामने आने के बाद जमुआ के सीओ नरेश कुमार वर्मा ने त्वरित कार्रवाई की है. स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज करायी है कि एक व्यक्ति मंदिर क्षेत्र की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान का निर्माण करा रहा है.

शिकायत मिलते ही सीओ सीओ के निर्देश पर हल्का कर्मचारी राहुल कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और मुखिया आशुतोष प्रसाद कुशवाहा व कृष्ण पंडा के साथ मिलकर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकवा दिया. मौके पर पहुंची टीम ने संबंधित व्यक्ति को चेतावनी दी कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि झारखंडधाम जैसे धार्मिक स्थल की जमीन पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं ती जायेगी. अवैध तरीके से मकान या झोपड़ी बनाने की जांच शुरू की गयी है. कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. दुकान बनाने या अतिक्रमण कर रहे लोगों को हिदायत दी गयी कि वे ऐसा नहीं करें, नहीं तो प्रशासन अतिक्रमण हटायेगा.

पंडा समाज ने मंदिर परिसर खाली कराने की मांग की

पंडा समाज ने प्रशासन से मांग की है कि झारखंडधाम मंदिर परिसर या खाली स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हो. कहा कि इसके लिए हम प्रशासन को सहयोग करने को तैयार हैं. मंदिर समिति के अध्यक्ष बिनोद पंडा, सचिव मनोज पंडा, कोषाध्यक्ष नरेश पंडा, कृष्णदेव पंडा, निधि पंडा, सिकंदर पंडा, सुभाष पंडा, आशुतोष पंडा, नकुल पंडा, नंदकिशोर पंडा, उदय पंडा, विकास पंडा, अंबिका पंडा, गिरिश पंडा, जयदेव पंडा, सुजीत पंडा, राहुल पंडा, राजेश पंडा, प्रदीप पंडा, विक्की पंडा समेत दर्जनों लोगों ने झारखंडधाम की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >