Giridih News :गुड फ्राइडे. क्रूस यात्रा व प्रार्थना के साथ मना प्रभु यीशु का बलिदान पर्व
Giridih News :प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण करते हुए मसीही समुदाय ने शुक्रवार को क्रूस यात्रा निकाली और मिस्सा बलिदान गुड फ्राइडे मनाया. आयोजन जिले के विभिन्न भागों में हुआ.
By PRADEEP KUMAR | Updated at :
मिस्सा बलिदान में फादर/पास्टर ने प्रभु यीशु के सात वचन सुनाये और उनके दिखाये गये शांति और प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. इस क्रम में सीएनआई चर्च पचंबा समेत विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभा हुई. क्रूस यात्रा में प्रभु यीशु के दुखभोग का जीवंत चित्रण किया गया.
गांडेय में भी लोगों ने प्रार्थना सभा में लिया भाग
महेशमुंडा, खोरीमहुआ, तिलेबनी, अलयटांड़ समेत अन्य गिरजाघरों में फादर के नेतृत्व में मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया. इसके उपरांत प्रभु यीशु के दुखभोग व यातनाओं को स्मरण करते हुए जीवंत चित्रण पेश करते हुए क्रूस यात्रा निकाली. महेशमुंडा चर्च में फादर मसीचरन, खोरीमहुआ में फादर मसीह ने मिस्सा बलिदान का आयोजन हुआ.
गुड फ्राइडे पर देवरी के चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभा
गुड फ्राइडे पर देवरी के चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभागुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को बेलाटांड़ स्थित संत जोसेफ चर्च, गरही के संत तेरेसा चर्च, दुलाभिठा के संत थॉमस चर्च व अमझर गांव चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई. मसीही परिवार के सदस्यों ने क्रूस यात्रा निकाली. इसमें यहूदियों के द्वारा ईसा मसीह को गेटसेमानी वाटिका तक क्रूस तक लाने की दुखभोग यात्रा को दर्शाया गया. गिरजाघर में मिस्सा पूजा व प्रार्थना सभा हुई. इसमें प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने पर संकल्प दुहराया गया. मौके पर डॉ विक्टोरिया आइंद, डॉ लिनेट लोबो, सिस्टर अलवीना किस्कू, स्टीफन हेंब्रम, रोड्रिक्स सोरेन, राजू सोरेन, सिमोन हेंब्रम, इग्नेसीयूस मरांडी, सिलवानुस मरांडी, मोनिका हेंब्रम समेत अन्य मौजूद थे.
तिसरी प्रखंड के चर्चों में की गयी आराधना
गुड फ्राइडे पर तिसरी प्रखंड के मंशाडीह, तिलकीमारन, पालमो, संत मैरिज स्कूल परिसर स्थित चर्च और तिसरी के इपीफनी चर्च में ईसाई धर्मावलंबियों ने विशेष आराधना की. इपीफनी चर्च में फादर अनिल कुमार मरांडी की अगुआई में प्रार्थना सभा हुई. फादर ने कहा कि आज के ही दिन प्रभु यीशु मसीह ने दूसरों के सुख के लिए अपने जीवन का त्याग कर दिया और सूली पर चढ़ गये. उन्होंने सभी से खुश रहने और आपस में प्रेम बांटने की बात कही थी. गिरजा अराधना में सचिव सीमा सुचिता मुर्मू, सुनीता हेंब्रम, मेरी किस्कू, रेशमी हेंब्रम, सोनू हेंब्रम, स्मिथ हेंब्रम, धीरज मुर्मू, सोनू किस्कू, शर्मिला दास, रीना हेंब्रम, विवेक टुडू, गॉडविन मरांडी समेत अन्य मौजूद थे.