नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पहाड़ीडीह निवासी अस्लम अंसारी के पुत्र राजा उर्फ साहिल के रूप में हुई है.

शिकायत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

बताया गया कि नाबालिग ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया.

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया. अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

बताया गया कि आरोपी युवक और नाबालिग लड़की के बीच रिश्तेदारी है. दोनों चाचा-भतीजी के रिश्ते में बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >