Giridih News: नाबालिग को लेकर युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर गांव का ही युवक गुरुवार की शाम लेकर फरार हो गया. रातभर खोजबीन के बाद जब परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला तो बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर नाबालिग की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है.

बेंगाबाद पुलिस छानबीन में जुट गयी. वहीं गांव पहुंचकर ग्रामीण व परिजनों से भी पुछताछ की है. मामला फिटकोरिया पंचायत के एक गांव का है. बताया जाता है कि नाबालिग एक विद्यालय की छात्रा है. उसके घर के बगल के एक मजदूर युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. जानकारी मिलने के बाद दोनों को परिजनों ने पूर्व में डांट फटकार भी लगायी थी. इधर मौका देखकर दोनों गुरुवार की शाम को अपने अपने घर से फरार हो गये. छात्रा को लेकर युवक के फरार हो जाने के बाद परिजनों में रोष व्याप्त है. इधर बेंगाबाद पुलिस दोनों की सकुशल बरामगदी के लिए तकनीकी सेल की मदद से छापेमारी में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >