सड़क दुर्घटना में महिला घायल

तिसरी थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को धक्का मार दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

तिसरी थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को धक्का मार दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद परिजनों ने घायल महिला को अचेता अवस्था में चन्दौरी स्थित एक क्लिनिक लेकर आए. जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अड़सार गांव की 52 वर्षीय मोमिन खातून मवेशी चराकर वापस घर लौट रही थी. तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार युवक ने जोर का धक्का मार दिया जिसके कारण मोमिन खातून सड़क पर गिर गयी और बेहोश हो गई. इस घटना में मोमिन खातून को गम्भीर रूप से को चोट लगी है. परिजनों ने आनन-फानन में घायल मोमिन खातून को चन्दौरी स्थित क्लिनिक लेकर आए जहां पर प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >