Giridih News :मारपीट में महिला घायल

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरनडीहा निवासी प्रमोद साव की पत्नी लीलावती देवी को कुछ लोगों ने शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया. महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरनडीहा निवासी प्रमोद साव की पत्नी लीलावती देवी को कुछ लोगों ने शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया. महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. महिला ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि मारपीट करने वाले उसके घर से निकलने का रास्ता घेर कर चारपहिया वाहन लगा देते हैं. इससे आने जाने में परेशानी होती है. शुक्रवार को गाड़ी हटाने कहा, तो सभी लोग गाली-गलौज करने लगे. लोगों ने ईंट से हमला कर दिया. ईंट लगने से वह महिला बेहोश हो गयी. बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >