Giridih News: वाहन की चपेट में आकर घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Giridih News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान रविवार की सुबह धनबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया.

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान रविवार की सुबह धनबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन शाम में बेंगाबाद चौक स्थित अपने घर पहुंचे. मामला बेंगाबाद चौक का है. बताया जाता है कि आशा देवी (60) बुधवार की सुबह चार बजे माॅर्निंंग वाॅक के लिए निकली थी. सड़क पर कुछ दूर जाते ही अज्ञात वाहन उसे जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया. इस घटना में आशा देवी के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गया था. जानकारी के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गिरिडीह के बाद धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया. मृतका के पुत्र पप्पू राम ने बताया कि इलाज के बाद भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं होता देख चिकित्सकों ने दोनों पैर को काट दिया. इधर, रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. बताया कि ठोकर मारनेवाले वाहन का कोई पता नहीं चल पाया है. शव के अंतिम संस्कार के बाद बेंगाबाद पुलिस से इसकी जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करने की मांग की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >