जमीन पर हल चलाने से मना किया तो कर दी पिटाई

मारपीट में एक पक्ष से दंपती घायल

गिरिडीह.

गांडेय थाना क्षेत्र के चामलिटी गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये. पति-पत्नी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. घायलों में चामलिटी निवासी छोटी मंडल और उसकी पत्नी रेनु देवी शामिल हैं. इस बाबत घायल छोटी मंडल ने बताया कि गांडेय के चामलिटी में इनकी अपनी जमीन पर कंपाउंड भी है. मंगलवार की सुबह इस जमीन पर वासुदेव मंडल, विनोद मंडल, दिलीप मंडल, मैनेजर मंडल, चंचला देव, रीता देवी आदि जबरन हल चलाने को पहुंच गये थे. जब उनलोगों को मना किया तो सभी लोगों ने अचानक लाठी-डंडा से हमला कर दिया. घटना में दोनों घायल हो गये. बताया कि इस मामले को लेकर जब गांडेय थाना गये तो थाना में आवेदन तक नहीं लिया गया. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल : गिरिडीह.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल उदनाबाद निवासी बिनोद महतो की पत्नी सबीता देवी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर गांव के ही शंकर कुमार वर्मा, संजय वर्मा, सबिता देवी, पति-रामचंद्र वर्मा पर मारपीट का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >