Giridih News: शाइनिंग सेफ्टी कार्यक्रम के तहत रिफ्लेक्टर टेप के प्रति किया गया जागरूक

Giridih News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शुक्रवार को जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन योगीटांड़, पापरवाटांड़ में किया गया. इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह की थीम सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन रखी गई है.

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक गौरीशंकर कुमार रवि के नेतृत्व में शाइनिंग सेफ्टी कार्यक्रम के तहत लोगों को परावर्तक टेप के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे वाहन चलाने से पहले सभी यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से परावर्तक टेप लगाएं, ताकि रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके. मौके पर मोटरयान निरीक्षक गौरी शंकर कुमार रवि ने बताया कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती है. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. साथ ही वाहन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कागजात सही नहीं रहने की स्थिति में दुर्घटना के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है. उन्होंने वाहन चालकों को सड़क पर संयमित और सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने की सलाह देते हुए कहा कि कभी भी क्रोध में आकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से अनुपालन करें. इस अवसर पर यातायात प्रभारी दुगन टोपनो, मोटरयान निरीक्षक गौरी शंकर कुमार रवि, मो. वाजिद हसन सहित ट्रैफिक पुलिस के इमरान खान एवं मंडल इस जागरूकता अभियान में मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >