Giridih News :एएसआई के साथ मारपीट मामले में दो युवकों को भेजा गया जेल

बेंगाबाद थाना क्षेत्र की ओझाडीह पंचायत के अरतोका गांव में गुरुवार की शाम एएसआई ज्योति कुमार वैद्य के साथ गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. इससे उनका एक दांत भी टूट गया.

जान बचाने के लिए घर में घुसने पर युवकों ने उनके घर के दरवाजे को भी तोड़ डाला और कई सामानों को कुएं में डाल दिया. इस संबंध में पीड़ित एएसआई के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए दो युवकों को शनिवार को जेल भेज दिया.

हजारीबाग में डीएसपी के रीडर पर पर हैं तैनात

एएसआई ज्योति कुमार वैद्य ने कहा है कि वे हजारीबाग में डीएसपी के रीडर पद पर तैनात हैं. होली के मौके पर वे अपने घर अरतोका आये थे. गुरुवार की शाम में अपने घर के सामने खड़े थे. इस बीच एक कार में सवार कुछ युवक रुके और हल्ला करने लगे. नशे में धुत युवकों को जब हल्ला करने से मना किया, तो युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. जब वे जान बचाने के लिए घर के एक कमरे में छिपे तो वहां भी वे लोग पहुंच गये और दरवाजा तोड़कर उसके साथ मारपीट की. पीड़ित एएसआई के आवेदन पर कांड संख्या 37/26 के तहत केस दर्ज करते हुए नीतेश कुमार यादव और दीपक कुमार भोक्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि अन्य पांच आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है.

एएसआई पर धौंस दिखाने का आरोप

इधर, दूसरे पक्ष के नीतेश कुमार यादव की पत्नी सुषमा कुमारी के आवेदन पर एएसआई ज्योति कुमार वैद्य के विरुद्ध कांड संख्या 38/26 दर्ज किया गया है. सुषमा ने कहा है कि उसके पति अन्य साथियों के साथ छोटकी खरगडीहा से वापस अपने घर लौट रहे थे. अरतोका गांव के ही योगेंद्र यादव से मिलने के लिए वे लोग रुके थे, जहां ज्योति कुमार वैद्य आ गया और पुलिस का धौंस दिखाते हुए धमकाते हुए वहां से चले जाने की बात कही. इस दौरान उसने लोहे के राॅड से उसके पति के पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. उसने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. कार रखा नगदी भी लूट लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >