भाई के घर शादी में गया था पूरा परिवार
बिरनी थाना क्षेत्र के पश्चिम पड़रिया गांव की घटना
बिरनी थाना मोड़ से तीन किमी दूर पश्चिम पड़रिया गांव निवासी अमृत साव के घर से चोरों ने तीन लाख नगद व डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. घटना सोमवार की रात 11.30 बजे की है. अमृत ने बताया कि सोमवार की रात उसके संझले भाई इंद्रजीत साव के पुत्र की शादी थी. उसका घर हमारे घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है. वह सपरिवार शादी में गये थे. खाना खाकर उसकी पत्नी चंचला देवी सोने के लिए घर में आयी, तो घर का गेट खुला देखा. वहां से छत पर गयी तो घर के अंदर रखा पलंग बिखरा हुआ देख फोन पर उसे सूचना दी. सूचना पर पूरा परिवार घर पहुंचा, तो चोरी की जानकारी हुई.11 को है बेटी की शादी
बताया कि उसकी पुत्री का तिलक सात मार्च व शादी 11 मार्च को होनी थी. इसी को लेकर घर में नगद व जेवरात रखे हुए थे. चोर पलंग के अंदर रखे बैग से नकद तीन लाख व डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवरात ले गये. कहा कि उनकी पत्नी जेएसएलपीएस के तहत महिला समूह चलाती हैं. उसका डेढ़ लाख रुपये भी रखा हुआ था. भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने रात में ही बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी लेकर जांच में जुट गये. थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही घटना का उद्भदेन कर लिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
