इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय एवं प्रशासनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया. दौरे के क्रम में एसपी ने कानून-व्यवस्था, आपसी विवाद, सुरक्षा, पुलिस से जुड़ी शिकायतों सहित अन्य मुद्दों पर ग्रामीणों से बातचीत की.
बिना संकोच साझा करें
समस्या
उन्होंने लोगों से बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि हर जायज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर दोनों पंचायतों के मुखिया, पुलिस मित्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
