बगोदर प्रखंड के खेतको वाया मड़मो सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. यह सड़क गिरिडीह, हजारीबाग और थर्मल बोकारो जाने वाले संपर्क पथ से जुड़ा है. बगोदर प्रखंड के खेतको, विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो इस सड़क के किनारे हैं. वहीं, इस सड़क से बोकारो थर्मल भी पहुंचा जा सकता है. इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है. सड़क की स्थिति खराब होने से राहगीरों व चालकों को परेशानी होती है. ग्रामीणों ने इसे मरम्मत करने की मांग की है. बता दें कि बगोदर प्रखंड के खेतको के खोंगिया नदी से उत्क्रमित उच्च विद्यालय और विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो के लिए एक संपर्क पथ है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बीते एक दशक पूर्व सड़क बनी थी. करीब एक किमी से अधिक यह सड़क जर्जर हो गयी है. सड़क में बड़े-बड़े बोल्डर निकल आये हैं और गड्ढे भी हो गये हैं. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यह सड़क एक ओर से जीटी औरा, खेतको होते हुए मड़मो, मुंगो, विष्णुगढ़ को जोड़ती है, तो दूसरी ओर विष्णुगढ़ प्रखंड के लोग इस सड़क का उपयोग जीटी रोड होते हुए डुमरी जाने के लिए करते हैं. इस रास्ते से जाने में समय कम लगता है. विधायक ने सदन में उठाया मामला
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
