Giridih News :श्रद्धा व भक्ति के साथ निकली जिनवाणी की पालकी यात्रा

Giridih News :श्री सम्मेद शिखर में चल रहे चार दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा मंगल महोत्सव के तीसरे दिवस सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत भव्य जिनवाणी पालकी यात्रा निकाली गयी. इसमें देश-विदेश से आये हजारों गुरु भक्त उपस्थित रहे.

शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी में श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय के निमित्त आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा अमेरिका और लंदन से भी बड़ी संख्या में गुरु भक्त पहुंचे हैं. जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने सकल जैन समाज को शुभकामना दी. बताया गया कि विशाल जिनवाणी के चल रहे समारोह में 10 हजार से अधिक गुरु भक्तों ने सम्मेद शिखर जी का भ्रमण करते हुए जिनशासन की मंगल प्रभावना की. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सामायिक, ध्यान एवं चैत्यालय से प्रभात फेरी के साथ हुई.

त्रजप, श्री तारण त्रिवेणी पाठ, भाव पूजा, श्री मंदिर विधि व वेदी सूतन के महत्व पर प्रवचन

इसके बाद मंत्रजप, श्री तारण त्रिवेणी पाठ, भाव पूजा, श्री मंदिर विधि व वेदी सूतन के महत्व पर प्रवचन दिया गया. आनंद उत्सव तथा शाम तिलकोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. परिवारों ने स्वर्ण ध्वजा व कलशों को शिखरों पर विराजमान किया. इस दौरान सकल तारण समाज ने सामूहिक भक्ति भाव के साथ जिनशासन की मंगल कामना की. कार्यक्रम में पहुंचे सभी गुरुभक्तों का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद किशोर जैन, महामंत्री सुभाष दिगंबर, सेठ निर्मल जैन, प्रमेंद्र जैन, ऋषभ जैन सहित अन्य ने किया. पूरे आयोजन में भक्ति, अनुशासन और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >